मदद
👼👼💧💧👼💧💧👼👼 मदद Image by Mariya 💚 STAY SAFE ☘️ Take care of each other 🌍 from Pixabay ऑफिस से निकल कर शर्मा जी ने स्कूटर स्टार्ट किया ही था कि उन्हें याद आया कि पत्नी ने कहा था 1 दर्ज़न केले लेते आना। तभी उन्हें सड़क किनारे बड़े और ताज़ा केले बेचते हुए एक बीमार सी दिखने वाली बुढ़िया दिख गयी। वैसे तो वे हमेशा “रामआसरे फ्रूट भण्डार” से फल लेते थे, पर आज उन्हें लगा कि क्यों न बुढ़िया से ही खरीद लूँ ? उन्होंने बुढ़िया से पूछा, “माई। केले कैसे दिए ? ” बुढ़िया बोली - बाबूजी! 20 रूपये दर्जन। शर्मा जी बोले - माई! 15 रुपये दूंगा। बुढ़िया ने कहा - 18 रुपये दे देना। दो पैसे मैं भी कमा लूंगी। शर्मा जी बोले - 15 रुपये लेने हैं तो बोल। बुझे चेहरे से बुढ़िया ने “न” में गर्दन हिला दी। शर्मा जी बिना कुछ कहे चल पड़े और ‘रामआसरे फ्रूट भण्डार’ पर आकर केले का भाव पूछा तो वह बोला - 28 रूपये दर्जन हैं। बाबूजी। कितने दर्जन दूँ ? शर्मा जी बोले - 5 साल से तुमसे ही फल ले रहा हूँ। ठीक भाव लगाओ। तो उसने सामने लगे बोर्ड की ओर इशारा कर दिया। बोर्ड पर लिखा था - “मोल भाव करने वाले माफ़ करें”। शर्मा ...