क्षमा का दीप जलाएं
👼👼💧💧👼💧💧👼👼 क्षमा का दीप जलाएं Image by Couleur from Pixabay एक दिन स्कूल की शिक्षिका ने अपने क्लास में बच्चों के साथ एक प्रयोग करने का निश्चय किया। शिक्षिका ने अपने बच्चों को कहा कि वे अपने साथ एक प्लास्टिक की थैली में कुछ आलू लेकर आएं और हर एक आलू पर उस इंसान का नाम लिखें जिससे वे नफरत करते हैं। दूसरे दिन हर एक बच्चा, वे जितने लोगों से नफरत करते थे, उतने आलू प्लास्टिक की थैली में डालकर अपने साथ स्कूल में ले आए। कुछ बच्चे अपनी थैली में दो, तीन या कुछ पांच आलू लाए। शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि दस दिन तक वे आलू से भरी थैली पूरी तरह से बंद करके हर वक्त, हर जगह अपने साथ रखें। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, बच्चों ने सड़े हुए आलू की दुर्गंध की शिकायत करनी शुरू कर दी। जिन बच्चों के पास पांच आलू थे, उन्हें उसे उठाने की मशक्कत करनी पड़ रही थी। दस दिन बाद जब प्रयोग समाप्त हुआ तब बच्चों ने राहत की सांस ली। शिक्षिका ने बच्चों से पूछा कि आपको इन आलुओं को संभाल कर रखना कैसा लगा? बच्चों ने शिकायत करते हुए कहा - हमें बदबूदार थैली अपने साथ हर जगह ले जाने में काफी तकलीफ हुई। तब शिक्षिका ने प्रयोग में...