संत नामदेव
संत नामदेव व सेठ पंढरपुर में एक धनी मानी सेठ अपने कल्याण के लिए तुलादान का उत्सव किया करता था। व ह पलड़े में एक तरफ़ ख़ुद बैठ जाता था और दूसरी तरफ़ सोना चाँदी तौल कर संतों में बाँट देता था। एक वैष्णव ने कहा यदि आपने जीवन में नामदेव जी की सेवा नहीं की, तो क्या किया? सेठ ने पहले नौकर को भेजा तो नामदेव जी ने कहा - हमें आवश्यकता नहीं है । फिर सेठ ने अपने मुनीम को भेजा तो नामदेव जी ने कहा कि दूसरे ब्राह्मणों में बाँट दें, हम तो संतुष्ट हैं। फिर व ह सेठ स्वयं गया और चरणों में प्रणाम किया और दान लेने की प्रार्थना की। संत नामदेव जी ने देखा कि इन्हें धन का बड़ा अभिमान है, तो उन्होंने पूछा कि हम जितना माँगेंगे उतना दे देंगे? सेठ ने कहा - जी, बिलकुल! नामदेव जी अपने साथ एक तुलसी का पत्ता लेकर गये। उन्होंने तुलसी के पत्ते पर "राम" का आधा नाम "रा" लिख दिया। लिख कर कहा - मुझे बस! इस वजन का सोना दे दो। एक पलडे़ में तुलसी का पत्ता जिस पर राम का आधा नाम लिखा था और दूसरे में सोना। सेठ ने कहा - इसमें कितना सोना आएगा, मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं क्या? संत नामदेव जी ने कहा - बस! इतना ह...