भगवान से क्या माँगें

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

भगवान से क्या माँगें

Image by Roland Steinmann from Pixabay

पूजा करते समय अधिकतर लोग भगवान से सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुएँ पाने की कामना करते हैं। पूजा के बदले भगवान से कुछ न कुछ मांगा जाता है। इस तरह की भक्ति करने के बाद जब मनोकामनाएं पूरी नहीं होती हैं तो मन अशांत हो जाता है। मन की शांति चाहिए तो भक्ति निस्वार्थ भाव से ही करनी चाहिए। हम यह बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं।

एक प्रचलित लोक कथा के अनुसार पुराने समय में एक राजा ने अपने राज्य में घोषणा कर दी कि अगले दिन जो भी व्यक्ति मेरे महल की जिस चीज पर भी हाथ रख देगा, वह उसकी हो जाएगी।

राजा की घोषणा सुनकर प्रजा ख़ुश थी। सभी लोग राजा की अलग-अलग कीमती चीजों को पाना चाहते थे। अगले दिन जैसे ही सुबह हुई, राजा के महल में प्रजा की भीड़ लग गई। कुछ लोग सोने-चांदी के बर्तन लेने की कोशिश कर रहे थे, तो कुछ लोग हीरे-मोती के आभूषण लेने लगे।

राजा दूर अपने सिंहासन पर बैठकर यह नज़ारा देख रहे थे। उनकी प्रजा महल की चीज़ों को पाने के लिए दौड़-भाग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति राजा की ओर बढ़ा। वह राजा के पास पहुँचा और उसने राजा पर हाथ रख दिया। अब राजा उस व्यक्ति का हो गया, यानी राजा की सारी चीजों का मालिक वह बन गया।

राजा ने पूरी प्रजा को समान अवसर दिया था, लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति विद्वान था जिसने राजा को ही अपना बना लिया।

इस प्रसंग का संदेश हमारी भक्ति से जुड़ा है। लोग भगवान की बनाई हुई चीजों को पाने के लिए पूजा-पाठ करते हैं, दौड़-भाग करते हैं। हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि किसी भी तरह सुख-सुविधा की सारी चीजें मिल जाएँ। इसी सोच की वजह से अधिकतर लोगों का मन अशांत रहता है। अगर भक्ति निःस्वार्थ भाव से की जाए तो भगवान स्वयं भक्त पर कृपा कर सकते हैं। भगवान से भगवान को ही माँग लो, तो उनके सारे गुण हमारे ‘भीतर’ आ जाएंगे। हम अपने भीतर आएंगे, तो हम ‘भी तर’ जाएंगे। भगवान की कृपा मिल जाएगी तो इस दुनिया की सारी चीज़ों से मोह हट जाएगा। जीवन में आनंद का संचार हो जाएगा। मन शांत रहेगा और सारी समस्याएं ही ख़त्म हो जाएंगी।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet