ज़िन्दगी के पत्थर, कंकड़ और रेत

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

ज़िन्दगी के पत्थर, कंकड़ और रेत

Image by Andreas Lischka from Pixabay

फिलोसोफी के एक प्रोफ़ेसर ने कुछ चीजों के साथ बस में प्रवेश किया। जब बस चलनी शुरू हुई तो उन्होंने एक बड़ा-सा खाली शीशे का जार लिया और उसमें पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े भरने लगे। फिर उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि क्या जार भर गया है? और सभी ने कहा, “हाँ।”

तब प्रोफ़ेसर ने छोटे-छोटे कंकड़ों से भरा एक बर्तन लिया और उन्हें जार में भरने लगे। जार को थोड़ा हिलाने पर ये कंकड़ पत्थरों के बीच सैट हो गए। एक बार फिर उन्होंने छात्रों से पूछा कि क्या जार भर गया है? और सभी ने ‘हाँ’ में उत्तर दिया।

तभी प्रोफ़ेसर ने एक सैंड बॉउल निकाला और उसमें भरी रेत को जार में डालने लगे। रेत ने बची-खुची जगह भी भर दी। और एक बार फिर उन्होंने पूछा कि क्या जार भर गया है? और सभी ने एक साथ उत्तर दिया, “हाँ”।

फिर प्रोफ़ेसर ने समझाना शुरू किया, ”मैं चाहता हूँ कि आप इस बात को समझें कि ये जार आपके जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। बड़े-बड़े पत्थर आपके जीवन की ज़रूरी चीजें हैं - आपकी फैमिली, आपका लाइफ पार्टनर, आपकी हैल्थ, आपके बच्चे - ऐसी चीजें हैं कि अगर आपकी बाकी सारी चीजें खो भी जाएँ और सिर्फ ये रहे तो भी आपकी ज़िन्दगी पूर्ण रहेगी।

ये कंकड़ों के रूप में कुछ अन्य चीजें हैं जो आपके लिए मैटर करती हैं जैसे कि आपकी जॉब, आपका घर इत्यादि।

और ये रेत बाकी सभी छोटी-मोटी आवश्यक चीजों को दर्शाती है।

अगर आप जार को पहले रेत से भर देंगे तो कंकड़ों और पत्थरों के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। यही आपकी लाइफ के साथ होता है। अगर आप अपना सारा समय और ऊर्जा छोटी-छोटी चीजों में लगा देंगे तो आपके पास कभी उन चीजों के लिए टाइम नहीं होगा जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। उन चीजों पर ध्यान दीजिये जो आपकी हैप्पीनेस के लिए ज़रूरी हैं। बच्चों के साथ खेलिए, अपने पार्टनर के साथ डांस कीजिये। काम पर जाने के लिए, घर साफ़ करने के लिए, पार्टी देने आदि के लिए हमेशा आप के पास वक़्त होगा, पर पहले पत्थरों पर ध्यान दीजिये - ऐसी चीजें जो सचमुच आपके जीवन में मैटर करती हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दीजिये। बाकी चीजें तो रेत के समान अपने आप एडजस्ट हो जाएंगी।

सब से अहम है ध्यान, पूजा, पाठ, सिमरन, जिससे आत्मा में शक्ति, स्फूर्ति व आत्मविश्वास पैदा होता है।

--

 सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

  1. 🌹🌹🙏🙏💯❤️ ॐ शांति अति सुन्दरम⭐⭐⭐⭐⭐💅💅💅💅💅❤️💐💐💐💐💐

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet