पॉजिटिविटी

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

पॉजिटिविटी

Image by Goran Horvat from Pixabay

एक नर्स लंदन में ऑपरेशन से दो घंटे पहले मरीज़ के कमरे में घुसकर कमरे में रखे गुलदस्ते को संवारने और ठीक करने लगी।

ऐसे ही जब वह अपनी पूरी लगन के साथ काम में लगी थी, तभी अचानक उसने मरीज़ से पूछा, “सर! आपका ऑपरेशन कौन सा डॉक्टर कर रहा है?”

नर्स को देखे बिना मरीज़ ने अनमने से लहजे में कहा, “डॉ. जबसन।”

नर्स ने डॉक्टर का नाम सुना और आश्चर्य से अपना काम छोड़ते हुये मरीज़ के पास पहुँची और पूछा, “सर, क्या डॉ. जबसन ने वास्तव में आपके ऑपरेशन को स्वीकार किया है?”

मरीज़ ने कहा, “हाँ, मेरा ऑपरेशन वही कर रहे हैं।”

नर्स ने कहा, “बड़ी अजीब बात है, विश्वास नहीं होता।”

परेशान होते हुए मरीज़ ने पूछा, “लेकिन इसमें ऐसी क्या अजीब बात है?”

नर्स ने कहा, “वास्तव में इस डॉक्टर ने अब तक हजारों ऑपरेशन किये हैं। उसके ऑपरेशन में सफलता का अनुपात 100 प्रतिशत है। इनकी तीव्र व्यस्तता की वजह से इन्हें समय निकालना बहुत मुश्किल होता है। मैं हैरान हूँ कि आपका ऑपरेशन करने के लिए उन्हें फुर्सत कैसे मिली?”

मरीज़ ने नर्स से कहा, “ये मेरी अच्छी किस्मत है कि डॉ. जबसन को फुरसत मिली और वह मेरा ऑपरेशन कर रहे हैं।”

नर्स ने एक बार फिर कहा, “यकीन मानिए, मेरी हैरत अभी भी बरकरार है कि दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर आपका ऑपरेशन कर रहा है।”

इस बातचीत के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर में पहुँचा दिया गया, मरीज़ का सफल ऑपरेशन हुआ और अब मरीज़ हँस कर अपनी जिंदगी जी रहा है।

मरीज़ के कमरे में आई महिला कोई साधारण नर्स नहीं थी, बल्कि उसी अस्पताल की मनोवैज्ञानिक महिला डॉक्टर थी, जिसका काम मरीजों को मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से संचालित करना था, उसे संतुष्ट करना था, जिस पर मरीज़ शक भी नहीं कर सकता था और इस बार इस महिला डॉक्टर ने अपना काम मरीज़ के कमरे में गुलदस्ता सजाते हुए कर दिया था और बहुत खूबसूरती से मरीज़ के दिल और दिमाग में बिठा दिया था कि जो डॉक्टर इसका ऑपरेशन करेगा वह दुनिया का मशहूर और सबसे सफल डॉक्टर है। जिसका हर ऑपरेशन सफल ऑपरेशन होता है और इसी पॉजिटिविटी ने मरीज के अन्दर के डर को खत्म कर दिया था और वह ऑपरेशन थियेटर के अन्दर यह सोचकर गया कि अब तो मेरा ऑपरेशन सक्सेस होकर रहेगा, मैं बेकार में इतनी चिंता कर रहा था।

पॉजिटिविटी दीजिये लोगों को, क्योंकि इस समय यह काम ईश्वर की वन्दना से भी बढ़कर है।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet