Observe courtesy and good mannerism.

 नम्रता और अच्छे व्यवहार को ध्यान में रखो।
 Observe courtesy and good mannerism.

हमारे प्रतिदिन के व्यवहार में हमें अच्छे व्यवहार, पर्याप्त शिष्टता और अच्छे सभ्य समाज के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। 

उदाहरण के लिए-

1. ‘धन्यवाद’ और ‘कृपया’ शब्द का उदारता से प्रयोग करो।

2. अपने से बड़े आगन्तुक का स्वागत करते समय खड़े हो जाओ।

3. जो तुम उधार लेते हो, उसे समय पर वापिस कर दो।

4. व्यंग्य पूर्ण टिप्पणी करने से बचो।

5. रहस्यों को अपने तक रखो। उनको खोलने के लोभ से बचो। अपने घनिष्ठ मित्र पर रहस्य प्रकट करने से पहले दो बार सोचो।

6. जो लोग आपके आस पास रहते हैं उनके नाम याद रखो।

7. गोपनीयता (privacy) का सम्मान करो। किसी के कमरे में प्रवेश करने से पहले दरवाज़ा खटखटाओ।

8. जब कोई बोल रहा हो तो बीच में दख़ल देने के लोभ से बचो।

9. बिना चिड़चिड़ापन दिखाए असहमत होना सीखो।

10. लोगों को यह बताने से बचो कि कोई काम कैसे किया जाना चाहिए, जब तक पूछा न जाय।

11. अपने वायदों और वचनों पर कायम रहो।

12. व्यापार की बातों के विषय में सार्वजनिक स्थानों पर बहस न करो।

13. प्रशंसा सबके सामने करो, पर आलोचना अकेले में करो।

14. इन कहावतों का प्रयोग करने में हिचको नहीं- ‘मुझे ख़ेद है’ या ‘मैंने यह गलती की है’ या ‘मैं नहीं जानता’ आदि।

15. ओरों के सामने ख़ुश रहने का प्रयत्न करो चाहे तुम ख़ुशी अनुभव कर रहे हो या नहीं।

16. ‘जो ठीक है’ उस की चिन्ता करने में कम समय बिताओ और ‘क्या ठीक है’ यह निर्णय करने में अधिक समय बिताओ।

17. कभी किसी को यह न कहो कि वह थका हुआ, निराश या बीमार दिखाई दे रहा है।

18. किसी के द्वारा की गई सहायता के लिए धन्यवादी बनो।

19. उधार लिए गये वाहन को पैद्रोल से भरे टैंक के साथ वापिस करो।

20. काम पर समय से पहले आओ और समय पूरा होने तक वहीं रहो।

21. प्रत्येक वस्तु को उससे भी अच्छा बनाओ, जैसी तुम्हें मिली थी।

22. अपने परिवार के लिए कुछ समय बचा कर रखो और अपने शब्दों और कार्यों से उन्हें दिखाओ कि तुम उन्हें कितना प्यार करते हो और उनका तुम्हारे लिए कितना महत्त्व है।¤

23. जब आलोचना करो, तो अपनी ज़ुबान पर काबू रखो।

24. निर्णय देने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनो।

ये सब छोटी दिखने वाली बातें तुम पर और दूसरों पर अच्छा और गहरा प्रभाव छोड़ेंगी।

द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

Y for Yourself

Success किसे कहते हैं? (प्रेरणात्मक लेख)

माता-पिता का अपने बच्चों पर अंकुशः क्यों, कब तक और कितना?

Z For Zeal

खुशी में वृद्धि कैसे की जाए?

खुशी के स्रोत का ज्ञान होना

खुशी प्राप्त करने के साधन

Useful या Useless

स्वयं को क्रोध से कैसे बचाएं?

संस्कारों का प्रभाव - वैज्ञानिक दृष्टिकोण