सफलता का रहस्यः धैर्य
👼👼💧💧👼💧💧👼👼 सफलता का रहस्यः धैर्य यदि हम जीवन में सफल होना चाहते हैं तो केवल धैर्य ही वह कुंजी है जो हर सफलता का ताला खोल सकती है। चाहे हम किसी काम में निपुण हों या न हों, धैर्य से किया गया काम हमें हर काम में निपुण बना सकता है। जो लोग असफलता के डर से काम को आरम्भ ही नहीं करते या बीच में छोड़ देते हैं, उनमें सफल होने के सभी गुण विद्यमान होते हैं, बस कमी रहती है तो केवल धैर्य की। मान लो हमने आम प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया और आम की गुठली जमीन में बो दी। हम चाहते हैं कि तुरन्त काम किया और तुरन्त ही उसका फल मिल जाए। पर वही हुआ। हमारे अन्दर धैर्य की कमी थी। रोज पानी भी देते, खाद भी डालते लेकिन यह कोई बबूल का पेड़ तो था नहीं कि इधर बोया और उधर उग आया। एक दिन धैर्य ने जवाब दे दिया और जब हमने देखा कि आम का पेड़ तो उग ही नहीं रहा तो हमने मेहनत से बचने के लिए वह आम की गुठली ही जमीन में से बाहर निकाल कर फेंक दी कि न होगा बाँस और न बजेगी बाँसुरी। न गुठली बोएंगे और न मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन भैया, फिर तो आम के मिलने की सारी सम्भावनाएं भी समाप्त हो जाएंगी, पर हमें क्या? बैठे रहो यों ...