Posts

नालायक

Image
नालायक देर रात अचानक ही पिता जी की तबियत बिगड़ गयी। आहट पाते ही उनका नालायक बेटा उनके सामने था। माँ ड्राईवर बुलाने की बात कह रही थी, पर उसने सोचा अब इतनी रात को इतनी जल्दी ड्राईवर कहाँ आ पायेगा? यह कहते हुये उसने सहज जिद और अपने मजबूत कंधों के सहारे बाऊजी को कार में बिठाया और तेज़ी से हॉस्पिटल की ओर भागा। बाऊजी दर्द से कराहने के साथ ही उसे डांट भी रहे थे - "धीरे चला नालायक, एक काम जो इससे ठीक से हो जाए।" नालायक बोला - "आप ज्यादा बातें न करें बाऊजी, बस तेज़ साँसें लेते रहिये, हम हॉस्पिटल पहुँचने वाले हैं।" अस्पताल पहुँचकर उन्हे डाक्टरों की निगरानी में सौंप वह बाहर चहलकदमी करने लगा। बचपन से आज तक अपने लिये वह नालायक ही सुनते आया था। उसने भी कहीं न कहीं अपने मन में यह स्वीकार कर लिया था कि उसका नाम ही शायद नालायक है तभी तो स्कूल के समय से ही घर के लगभग सब लोग कहते थे कि नालायक फिर से फेल हो गया। नालायक को अपने यहाँ कोई चपरासी भी न रखे। कोई बेवकूफ ही इस नालायक को अपनी बेटी देगा। शादी होने के बाद भी वक्त बेवक्त सब कहते रहते हैं कि इस बेचारी के भाग्य फूटे थे जो इस नालायक ...

दस रुपये का चढ़ावा

Image
दस रुपये का चढ़ावा गरमी का मौसम था, मैने सोचा पहले गन्ने का रस पीकर काम पर जाता हूँ। एक छोटे से गन्ने की रस की दुकान पर गया। वह काफी भीड़भाड़ का इलाका था वहीं पर काफी छोटी-छोटी फूलों की, पूजा की सामग्री, ऐसी और कुछ दुकानें थीं और सामने ही एक बडा मंदिर भी था, इसलिए उस इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। मैंने रस का आर्डर दिया और मेरी नजर पास में ही फूलों की दुकान पर गयी , वहीं पर तकरीबन 37 वर्षीय एक सज्जन  ने 500 रुपयों वाले फूलों के हार बनाने का आर्डर दिया, तभी उस व्यक्ति के पीछे से एक 10 वर्षीय गरीब बालक ने आकर हाथ लगाकर उसे रस की पिलाने की गुजारिश की। पहले उस व्यक्ति का बच्चे के तरफ ध्यान नहीं था , जब देखा, तब उस व्यक्ति ने उसे अपने से दूर किया और अपना हाथ रूमाल से साफ करते हुए चल हट कहते हुए भगाने की कोशिश की। उस बच्चे ने भूख और प्यास का वास्ता दिया !! वह भीख नहीं मांग रहा था, लेकिन उस व्यक्ति के दिल में दया नहीं आयी। बच्चे की आँखें कुछ भरी और सहमी हुई थी, भूख और प्यास से लाचार दिख रहा था। इतने में मेरा आर्डर दिया हुआ रस आ गया। मैंने और एक रस का आर्डर दिया, उस बच्चे को पास बुलाक...

मेरा सपना..प्रेरणात्मक !!!

Image
मेरा सपना..प्रेरणात्मक !!! कल रात मैंने एक "सपना"  देखा.!! सपने में.... मैं और मेरी Family शिमला घूमने गए..! हम सब शिमला की रंगीन वादियों में कुदरती नजारा देख रहे थे..! जैसे ही हमारी Car Sunset Point की ओर निकली...अचानक गाडी के Breakफेल हो गए और हम सब करीबन 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरे..! मेरी तो on the spot Death हो गई.... जीवन में कुछ अच्छे कर्म किये होंगे इसलिये यमराज मुझे स्वर्ग में ले गये... देवराज इंद्र ने मुस्कुराकर मेरा स्वागत किया...  मेरे हाथ में Bag देखकर पूछने लगे, 'इसमें क्या है..?" मैंने कहा...'' इसमें मेरे जीवन भर की कमाई है, पांच करोड़ रूपये हैं ।" इन्द्र ने 'BRP-16011966' नम्बर के Locker की ओर इशारा करते हुए कहा- ''आपकी अमानत इसमें रख दीजिये..!'' मैंने Bag रख दी...मुझे एक Room भी दिया... मैं Fresh होकर Market में निकला... देवलोक के Shopping मॉल मे अदभूत वस्तुएं देखकर मेरा मन ललचा गया..! मैंने कुछ चीजें पसन्द करके Basket में डाली,और काउंटर पर जाकर उन्हें हजार हजार के करारे नोट देने लगा... Manager ने नोटों को देखकर ...

पराई बेटी

Image
                पराई  बेटी                प्रेरणात्मक कहानी सुजाता जी थोड़ी सी मायूस हो गयी, अभी बेटी को भेज कर ।  यूँ तो खुश भी बहुत थी, आज कल । अभी बेटे की शादी जो हुई है। बहू भी उनकी पसन्द की है, और बेटी अपने परिवार में खुश है । अब तो उनकी जिम्मेदारियां लगभग खत्म हो गयी है, पर फिर भी बेटी एक बार घर रहकर जाए, तो दिल पर जोर तो पड़ता ही है इसीलिए न चाहते हुए भी.. कभी कभी आंखें छलछला रही थी ।  अचानक उन्हें याद आया एक लिफाफा, जो अंजू उन्हें जाते हुए थमा गयी थी कि मम्मी इसे फुर्सत में बैठकर पढ़ना, और विचार करना । ऐसे भागदौड़ में नहीं । लेकिन सब्र कहां था उन्हें..??? जल्दी से उसे खोला देखा, तो एक खत था उसे खोला और पढ़ने बैठ गयी । माँ !! बहुत खुश हूँ ... कि आप अब माँ से एक सास भी बन गयी ।  यूँ तो मेरी शादी के बाद ही आप सास बन गयी थी लेकिन फिर भी सास बहू के रिश्ते की अलग बात है ।  मैं जानती हूँ, आप एक अच्छी माँ होने के साथ साथ अच्छी सास भी बनेंगी । पर फिर भी कुछ बातें है जो मैं आपसे कहना चाहती ...

संयम की जीत

Image
संयम की जीत सर्दियों की एक सुहानी सुबह थी। रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ से भरा हुआ था। लोग अपने अपने सामान के साथ जल्दी जल्दी ट्रेन पकड़ने में लगे थे। उसी भीड़ में एक समझदार और शांत स्वभाव की युवती आर्या भी खड़ी थी। उसे कोलकाता जाना था। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगी तो वह अपनी सीट खोजते हुए डिब्बे में पहुँची। जब आर्या अपनी सीट के पास पहुँची तो उसने देखा कि उसकी आरक्षित सीट पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बैठा हुआ था। वह आराम से अखबार पढ़ रहा था। आर्या ने मुस्कुराते हुए कहा - सर, क्षमा कीजिए, क्या आप अपना टिकट दिखा सकते हैं? मुझे लगता है कि यह सीट मेरी है। उस व्यक्ति को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उसने गुस्से से अखबार नीचे रखा, जेब से टिकट निकाला और ऊँची आवाज़ में बोला - क्या मतलब तुम्हारी सीट है? पहले अपना टिकट देखो! यह सीट मेरी है। बिना वजह लोगों को परेशान मत करो! डिब्बे में बैठे कई यात्री उनकी ओर देखने लगे। लेकिन आर्या ने अपना धैर्य नहीं खोया। उसने शांति पूर्वक उसका टिकट देखा और बिना कुछ कहे एक तरफ खड़ी हो गई। व्यक्ति मन ही मन मुस्कुराया और सोचने लगा कि लड़की को अपनी गलती समझ आ गई है। कुछ द...

अपने-अपने दु:ख

Image
  अपने-अपने दु:ख एक दु:खी व्यक्ति को ऐसा लगा था कि उसका दु:ख संसार में सबसे अधिक है। एक बार एक संत से उसकी मुलाकात हो गई। उसने उनसे अपने दु:ख के बारे में बात की। संत ने उसे सुझाव दिया कि अपने दु:ख की गठरी को गांव के बाहर के पीपल के पेड़ पर लटका आओ। वहां और लोग भी अपने अपने दु:खों की गठरी लेकर आने वाले हैं, वहीं शायद तुम्हारे दु:खों का निवारण हो सके। अगले दिन वह व्यक्ति पीपल के पेड़ के पास अपने दु:खों की गठरी लेकर पहुंचा। उसने देखा कि वहां असंख्य गठरियां लटक रही हैं। संत वहीं बैठे थे। उन्होंने उस व्यक्ति से कहा, "तुम्हारी समस्या यह है कि तुम्हें अपना दु:ख दूसरों से ज्यादा लगता है। तुम ऐसा कर सकते हो कि यहां जो दूसरी गठरियां लटक रही हैं, उनमें से कोई छोटे दु:ख की गठरी छांट लो   और अपनी गठरी वहां लटका आओ।" वह व्यक्ति पेड़ के पास पहुंचा, लेकिन किसी भी दूसरी गठरी से अपनी गठरी नहीं बदल सका। उसने सोचा अपना दु:ख तो जाना-पहचाना है। उसके साथ जीने का अभ्यास हो गया है। दूसरे का दु:ख भले ही छोटा हो, लेकिन पता नहीं कैसा हो ? यह भी हो सकता है कि वह मेरे लिए बड़ा साबित हो।  काफ...

संगत का असर

Image
संगत का असर कहते हैं, व्यक्ति की पहचान केवल उसके जन्म और परिस्थितियों से नहीं होती, बल्कि इस बात से भी होती है कि उसने जीवन में किसका साथ चुना और किससे क्या सीखा। एक छोटे से गाँव में रघु नाम का एक लड़का रहता था उसका परिवार बहुत गरीब था। पिता मजदूरी करते थे और माँ दूसरों के घरों में काम करके किसी तरह घर चलाती थी। रघु बचपन से ही अभावों में पला था। गाँव के कुछ लड़कों की संगति उसे धीरे-धीरे गलत दिशा में ले जा रही थी। वे दिन भर इधर उधर घूमते, पढ़ाई से दूर रहते और छोटी-छोटी बातों में झूठ बोलना,दूसरों को परेशान करना और समय बर्बाद करना उन्हें सामान्य लगता था। रघु भी उन्हीं के साथ रहने लगा। एक दिन गाँव में एक वृद्ध सन्त ने आकर मन्दिर के पास अपना छोटा-सा डेरा लगाया। वे प्रति दिन बच्चों को बुलाकर पढ़ाते, अच्छी बातें बताते और उन्हें जीवन का अर्थ समझाते । रघु भी कभी-कभी दूर खड़ा होकर उनकी बातें सुनने लगा । एक दिन सन्त ने उसे पास बुलाकर पूछा - बेटा, तुम रोज यहाँ क्यों आते हो? रघु बोला - मुझे आपकी बातें अच्छी लगती हैं। संत मुस्कुराए और बोले - तो फिर रोज आया करो, लेकिन केवल मेरी बातें सुनने से कुछ न...

संत नामदेव

Image
संत नामदेव व सेठ पंढरपुर में एक धनी मानी सेठ अपने कल्याण के लिए तुलादान का उत्सव किया करता था। व ह पलड़े में एक तरफ़ ख़ुद बैठ जाता था और दूसरी तरफ़ सोना चाँदी तौल कर संतों में बाँट देता था। एक वैष्णव ने कहा यदि आपने जीवन में नामदेव जी की सेवा नहीं की, तो क्या किया? सेठ ने पहले नौकर को भेजा तो नामदेव जी ने कहा - हमें आवश्यकता नहीं है । फिर सेठ ने अपने मुनीम को भेजा तो नामदेव जी ने कहा कि दूसरे ब्राह्मणों में बाँट दें, हम तो संतुष्ट हैं।  फिर व ह सेठ स्वयं गया और चरणों में प्रणाम किया और दान लेने की प्रार्थना की। संत नामदेव जी ने देखा कि इन्हें धन का बड़ा अभिमान है, तो उन्होंने पूछा कि हम जितना माँगेंगे उतना दे देंगे? सेठ ने कहा - जी, बिलकुल! नामदेव जी अपने साथ एक तुलसी का पत्ता लेकर गये। उन्होंने तुलसी के पत्ते पर "राम" का आधा नाम "रा" लिख दिया। लिख कर कहा - मुझे बस! इस वजन का सोना दे दो। एक पलडे़ में तुलसी का पत्ता जिस पर राम का आधा नाम लिखा था और दूसरे में सोना।  सेठ ने कहा - इसमें कितना सोना  आएगा, मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं क्या? संत नामदेव जी ने कहा - बस! इतना ह...

सच्चा सुख संतोष में

Image
सच्चा सुख संतोष में है एक संत को अपना भव्य आश्रम बनाने के लिए धन की जरूरत पड़ी। वह अपने शिष्य को साथ लेकर धन जुटाने के लिए लोगों के पास गए। घूमते-घूमते वह एक गांव में अपनी शिष्या एक बुढ़िया की कुटिया में पहुंचे। कुटिया बहुत साधारण थी। वहां किसी तरह की सुविधा नहीं थी फिर भी रात हो गई तो संत वहीं ठहर गए। बूढ़ी मां ने उनके लिए खाना बनाया। खाने के बाद संत के सोने के लिए मां ने एक तख्त पर दरी बिछा दी और तकिया दे दिया। खुद वह जमीन पर एक टाट बिछाकर सो गईं। थोड़ी ही देर में वह गहरी नींद सो गईं लेकिन संत को नींद नहीं आ रही थी। वह दरी पर सोने के आदी नहीं थे। अपने आश्रम में सदा मोटे गद्दे पर सोते थे। संत सोचने लगे कि जमीन पर टाट बिछा कर सोने के बावजूद इस को गहरी नींद आ गई और मुझे तख्त पर दरी के बिछोने पर भी नींद क्यों नहीं आई।  मैं तो संत हूँ, सैंकड़ों का मार्ग दर्शन करता हूं और यह एक साधारण बुढ़िया। यह बात उन्हें देर तक मथती रही। सोचने लगे, एक दिन यहीं रुकता हूं, देखता हूं कि यह ऐसा कौन-सा मंत्र जानती है कि ऐसी अवस्था में भी प्रसन्न है, चैन से सोती है। सुबह जल्दी उठकर बूढ़ी मां ने अपने हाथ स...

नास्तिक से आस्तिक

Image
नास्तिक से आस्तिक   उदयराम शहर का एक अत्यंत कुशाग्र बुद्धि वाला तर्कशास्त्री था, जिसकी पहचान एक ऐसे कट्टर नास्तिक के रूप में थी, जो केवल प्रत्यक्ष प्रमाण और वैज्ञानिक आंकड़ों पर ही विश्वास करता था और अक्सर सभाओं में यह चुनौती देता था कि यदि ईश्वर है, तो वह दिखाई क्यों नहीं देता, क्योंकि उसकी दृष्टि में जो अस्तित्वहीन है, वही अदृश्य है। वह जीवन को रसायनों और भौतिक क्रियाओं का एक आकस्मिक मेल मात्र मानता था । जिसमें भावना या प्रार्थना का कोई स्थान नहीं था। परंतु उसके इस कठोर तार्किक संसार को एक ऐसी घटना ने झकझोर दिया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक बार अपने शोध कार्य के लिए वह हिमालय की उन दुर्गम और निर्जन पहाड़ियों के भ्रमण पर था, जहाँ प्रकृति का सौंदर्य जितना मनमोहक था, उसकी कठोरता उतनी ही जानलेवा थी।  एक शाम जब वह एक संकरी ढलान से गुजर रहा था अचानक तेज़ बारिश और भूस्खलन के कारण उसका पैर फिसला और वह हज़ारों फीट गहरी खाई की ओर लुढ़कने लगा, लेकिन किस्मत से उसकी शर्ट एक मज़बूत झाड़ी के तने में फंस गई और वह हवा में झूलने लगा। नीचे मौत का अंधेरा था और ऊपर बारिश की वजह से फि...

शांतिपूर्ण जीवन

Image
शांतिपूर्ण  जीवन के लिये प्रेरणात्मक      एक दिन, पत्नी ने सहजता से कहा,  “सुनो, मैं अपनी सहेली के साथ थोड़ी देर के लिए बाहर जा रही हूँ।”   उसका पति, जो फोन देख रहा था, बस नज़र उठाकर बोला, “ठीक है। मज़े करो।”   वह थोड़ा हैरान हुई। आमतौर पर वह कहता था, क्या जाना ज़रूरी है? सच में जाना है? देर मत करना। लेकिन उस दिन — कुछ नहीं। न कोई आह, न कोई सवाल — बस शांत सा, “ठीक है।”   कुछ घंटों बाद, उनका किशोर बेटा रसोई में आया। उसके हाथ में एक कागज़ था, चेहरा पीला पड़ा हुआ।   “पापा,” उसने धीरे से कहा, “मेरे मॉक एग्जाम का रिज़ल्ट आया है... और बहुत खराब है।”   वह सहमा हुआ खड़ा था, हमेशा की तरह डाँट खाने की उम्मीद में। उसके पापा हमेशा पढ़ाई को लेकर परेशान रहते थे, इसलिए वह समय बर्बाद करने और उम्मीदों पर खरा न उतरने वाले लेक्चर के लिए तैयार था।   लेकिन इस बार, उसके पिता ने शांति से कहा,  “ठीक है।”   बेटा आँखें फाड़कर बोला,  “बस... ठीक है?”   “हाँ,” उन्होंने धीरे से कहा।   “अगर तुम...

बद्रीनाथ धाम

Image
  लीला से जन्मा बद्रीनाथ धाम यह कहानी बद्रीनाथ धाम की उत्पत्ति से जुड़ी एक बहुत ही प्रसिद्ध और रोचक पौराणिक कथा है। यह कथा मुख्य रूप से यह दर्शाती है कि कैसे भगवान विष्णु ने अपनी चतुराई और भगवान शिव ने अपनी उदारता के कारण इस पवित्र स्थान का आदान-प्रदान किया। यहाँ इस कहानी का मूल संदर्भ और सार दिया गया है: कथा का मूल भाव: 'लीला' और 'त्याग' इस कहानी को "बद्रीनाथ का छल" या "विष्णु की बाल लीला" के नाम से भी जाना जाता है।  एक दिन नारायण यानी विष्णु के पास नारद गए और बोले, 'आप मानवता के लिए एक खराब मिसाल हैं। आप हर समय शेषनाग के ऊपर लेटे रहते हैं। आपकी पत्नी लक्ष्मी हमेशा आपकी सेवा में लगी रहती हैं, और आपको लाड़ करती रहती हैं। इस ग्रह के अन्य प्राणियों के लिए आप अच्छी मिसाल नहीं बन पा रहे हैं। आपको सृष्टि के सभी जीवों के लिए कुछ अर्थपूर्ण कार्य करना चाहिए।' इस आलोचना से बचने और साथ ही अपने उत्थान के लिए (भगवान को भी ऐसा करना पड़ता है) विष्णु तप और साधना करने के लिए सही स्थान की तलाश में नीचे हिमालय तक आए। वहां उन्हें मिला बद्रीनाथ, एक अच्छा-सा, छोटा...