अपने-अपने दु:ख
अपने-अपने दु:ख
अगले दिन वह व्यक्ति पीपल के पेड़ के पास अपने दु:खों की गठरी लेकर पहुंचा। उसने देखा कि वहां असंख्य गठरियां लटक रही हैं।
संत वहीं बैठे थे। उन्होंने उस व्यक्ति से कहा, "तुम्हारी समस्या यह है कि तुम्हें अपना दु:ख दूसरों से ज्यादा लगता है। तुम ऐसा कर सकते हो कि यहां जो दूसरी गठरियां लटक रही हैं, उनमें से कोई छोटे दु:ख की गठरी छांट लो और अपनी गठरी वहां लटका आओ।"
वह व्यक्ति पेड़ के पास पहुंचा, लेकिन किसी भी दूसरी गठरी से अपनी गठरी नहीं बदल सका। उसने सोचा अपना दु:ख तो जाना-पहचाना है। उसके साथ जीने का अभ्यास हो गया है। दूसरे का दु:ख भले ही छोटा हो, लेकिन पता नहीं कैसा हो ? यह भी हो सकता है कि वह मेरे लिए बड़ा साबित हो।
काफी देर तक अनिर्णय की स्थिति में रहकर जब वह अपनी गठरी उठाकर वापस जाने लगा, तो संत उसके पास आए और उसके कंधे पर हाथ रखकर बोले कि अपना दु:ख परिचित होने के कारण ज्यादा सहनीय होता है। इसे दोस्त बनाओ, यह परेशान नहीं करेगा।
द्वारा--सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment