दस रुपये का चढ़ावा

दस रुपये का चढ़ावा


गरमी का मौसम था, मैने सोचा पहले गन्ने का रस पीकर काम पर जाता हूँ। एक छोटे से गन्ने की रस की दुकान पर गया। वह काफी भीड़भाड़ का इलाका था वहीं पर काफी छोटी-छोटी फूलों की, पूजा की सामग्री, ऐसी और कुछ दुकानें थीं और सामने ही एक बडा मंदिर भी था, इसलिए उस इलाके में हमेशा भीड़ रहती है।

मैंने रस का आर्डर दिया और मेरी नजर पास में ही फूलों की दुकान पर गयी , वहीं पर तकरीबन 37 वर्षीय एक सज्जन  ने 500 रुपयों वाले फूलों के हार बनाने का आर्डर दिया, तभी उस व्यक्ति के पीछे से एक 10 वर्षीय गरीब बालक ने आकर हाथ लगाकर उसे रस की पिलाने की गुजारिश की।

पहले उस व्यक्ति का बच्चे के तरफ ध्यान नहीं था , जब देखा, तब उस व्यक्ति ने उसे अपने से दूर किया और अपना हाथ रूमाल से साफ करते हुए चल हट कहते हुए भगाने की कोशिश की। उस बच्चे ने भूख और प्यास का वास्ता दिया !! वह भीख नहीं मांग रहा था, लेकिन उस व्यक्ति के दिल में दया नहीं आयी। बच्चे की आँखें कुछ भरी और सहमी हुई थी, भूख और प्यास से लाचार दिख रहा था।

इतने में मेरा आर्डर दिया हुआ रस आ गया। मैंने और एक रस का आर्डर दिया, उस बच्चे को पास बुलाकर उसे भी रस पिला दिया। बच्चे ने रस पीया और मेरी तरफ बडे प्यार से देखा और मुस्कुरा कर चला गया। उस की मुस्कान में मुझे भी खुशी और संतोष हुआ, लेकिन वह व्यक्ति मेरी तरफ देख रहा था. जैसे कि उसके अहम को चोट लगी हो।

फिर मेरे करीब आकर कहा - आप जैसे लोग ही इन भिखारियों को सिर चढाते हैं। 

मैंने मुस्कराते हुए कहा - आपको मंदिर के अंदर इंसान के द्वारा बनाई पत्थर की मूर्ति में तो ईश्वर नजर आता है, लेकिन ईश्वर द्वारा बनाए इंसान के अंदर आप को ईश्वर नजर नहीं आता! मुझे नहीं पता आपके 500 रुपये के हार से मंदिर में बैठा आपका भगवान मुस्करायेगा कि नहीं, लेकिन मेरे 10 रुपये के चढ़ावे से मैंने भगवान को मुस्कराते हुए देखा है।

आप भी ऐसे ही छोटी छोटी खुशियाँ इकठ्ठा करें।

 द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

भाग्य और कर्म

किस्मत

पारस पत्थर

संकल्प

नालायक

भगवान पर भरोसा

मेरी बहू मेरा अभिमान

Y for Yourself

बद्रीनाथ धाम

नास्तिक से आस्तिक