Improve quality of your sleep.
अपनी नींद की गुणवत्ता को बढ़ाओ।Improve quality of your sleep.
यह भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि तुम रात को सोने के लिए कैसे जाते हो और तुम्हारी नींद की गुणवत्ता कितनी है? सोने से पहले बिना उद्देश्य के इधर उधर घूम कर अच्छी प्रकार की नींद नहीं ली जा सकती। मन शांत न होने पर तुम्हें हर तरह के गंदे सपने आएंगे, जिन में तुम रोओगे, चिल्लाओगे, ठोकर मारोगे, घूंसे चलाओगे, कुश्ती करोगे और सुबह जीवन-शक्ति और ताज़गी से युक्त होने की बजाय बेचैन और थके हुए उठोगे।
नींद की गुणवत्ता केवल समय पर नहीं, बल्कि चैन की नींद पर निर्भर करती है। 8 घंटे सोने के बाद भी थकान महसूस होना खराब गुणवत्ता का संकेत है, जबकि 6 घंटे की गहरी और निर्बाध नींद ऊर्जा से भर देती है। मोबाइल से दूरी, अंधेरा कमरा और निश्चित समय, अच्छी नींद के लिए ज़रूरी हैं।
सुकून की नींद
राजीव एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, जो रात को देर तक स्क्रीन के सामने रहता। वह 8-9 घंटे सोता, लेकिन सुबह उठते ही उसे सिर में भारीपन और थकान महसूस होती थी। उसे हमेशा चिड़चिड़ापन रहता था। एक दिन उसकी दादी ने पूछा, “बेटा, तू सोता तो बहुत है, पर सुकून क्यों नहीं दिखता?“
राजीव ने कहा, “दादी, पता नहीं क्यों, सुबह उठकर लगता ही नहीं कि सोया था।“
दादी मुस्कुराईं और बोलीं, “नींद की मात्रा नहीं, गुणवत्ता (quality) जरूरी है। बिस्तर पर मोबाइल लेकर जाना बंद कर। कमरे में अंधेरा कर और सोने से एक घंटा पहले सारे स्क्रीन बंद कर दे।“
राजीव ने दादी की बात मानी। उसने रात 10 बजे के बाद फोन बंद कर दिया। पहले ही दिन उसे नींद जल्दी आई। सुबह जब वह जागा, तो उसने खुद को तरोताजा महसूस किया। वह समझ गया कि 6 घंटे की सुकून भरी नींद, 9 घंटे की बेचैन नींद से बेहतर है।
सीखः अच्छी नींद स्वास्थ्य की नींव है, इसलिए अपनी नींद की स्वच्छता (sleeping hygiene) पर ध्यान दें। अच्छी नींद के लिए यह बहुत महत्त्वपूर्ण है कि सोने के लिए जाने से पहले वाला एक घंटा तुम ने कैसे बिताया है। सोने से पहले कोई मन को उन्नत करने वाली पुस्तक पढ़ना भी एक अच्छा उपाय है। तुम्हें अपने मन को बिना उद्देश्य के इधर उधर घूमने देने के स्थान पर प्राकृतिक क्रियाओं पर भी ध्यान केन्द्रित करना चाहिए जैसे ध्यान करना, कोई मंत्र बोलना, उल्टी गिनती करना आदि। सोने से पहले तुम कुछ आत्म-निरीक्षण भी कर सकते हो और अपनी उन्नति के लिए आवश्यक सलाह भी दे सकते हो। सोने से पहले तुम्हारे अवचेतन मन के द्वारा ये परामर्श आसानी से ग्रहण किए जा सकते हैं और इन पर चिन्तन किया जा सकता है।
द्वारा--सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
.jpg)
Comments
Post a Comment