समय की महिमा

 समय की महिमा

वेद प्रकाश गावड़ी, (सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापक), हिसार की लेखनी से

समय की महिमा जो समझ न पाए वो परेशान है,

जो समझ गया उस के लिए वरदान है।

समय ईश्वर की बेमिसाल रचना है। 

सारी सृष्टि का चक्र समय बद्ध है। 

एक पल भी इधर उधर नहीं होता।

समय ओऽम नमः शिवाय है। 

समय सत्य शिवम् सुन्दरम् है। 

समय सत् चित आनंद है। 

समय सत श्री अकाल है।

समय विधि और विधान है। 

समय ज्ञान और विज्ञान भी है।

समय अभिशाप है तो वरदान भी है। 

समय अमंगल है तो कल्याण भी है। 

समय प्रयोग है तो परिणाम भी है।

समय रिद्धि भी है सिद्धी भी है।

समय निमित है निर्माण भी है।

समय जीवन है तो निर्वाण भी है।

समय समस्या है तो समाधान भी है। 

समय भक्ति है तो शक्ति भी है।

समय काल चक्र है तो महाकाल भी है।

समय कर्म है तो समय धर्म भी है। 

समय सृष्टा है तो दृष्टा भी है। 

समय उत्कर्ष है तो अपकर्ष भी है।

समय पथ है तो मजिल भी है।

समय की कद्र कर समझ तू ए बन्दे!

समय भक्त भी है भगवान भी है।

समय बेनूर को नूर बना देता है 

समय बेअदब को दस्तूर बना देता है 

समय को समझ और कद्र कर तू बन्दे

समय कोयले को कोहेनूर बना देता है

इति सिद्धम् 

द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

मां का पत्र बेटी के नाम

Y for Yourself

Habits व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं

Illusion से बाहर निकलो

Opportunity को पहचानो (प्रेरणात्मक लेख)

Success किसे कहते हैं? (प्रेरणात्मक लेख)

Z For Zeal

Negativity: कितनी हानिकारक (प्रेरणात्मक लेख)

Useful या Useless

सुख की Key अपने हाथ