मेरे पति मेरे देवता (भाग - 70)
👼👼💧💧👼💧💧👼👼
मेरे पति मेरे देवता (भाग - 70)
श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं
श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी
प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967)
शास्त्री जी प्रधानमंत्री बने
शास्त्री जी को बहुत समय तक इस कार्य में नहीं रहना पड़ा। पंडित जी ने उन्हें पुनः बिना विभाग का मंत्री बना लिया था। पर विधि के विधान को आज तक कोई समझ नहीं सका है। पंडित जी का अकस्मात् देहान्त हो गया। देश पर वज्रपात हुआ। नर-नारी बिलख उठे। किसी देश को ऐसा नेता बड़ी मुश्किलों से मिला करता है। शास्त्री जी की व्यथा का क्या कहें? उनके आँसू थामे नहीं थमते थे। जैसे किसी ने उनका तो सर्वस्व ही छीन लिया हो।
पंडित जी के निधन के उपरान्त पार्टी के सामने नए प्रधानमंत्री का सवाल उठा। कई तरह की बातें चली। कई लोगों के नाम सुनने में आए। ऐसे अवसरों पर जिस तरह की सरगर्मी हुआ करती है, वह थी और स्वाभाविक भी थी। अंत में पार्टी ने सर्वसम्मति से शास्त्री जी को प्रधानमंत्री चुन लिया।
9 जून 1964 को शास्त्री जी ने प्रधानमंत्री का पद सम्भाला। 10 जनपथ की सुन्दरता बढ़ गई। अब वह प्रधानमंत्री का मकान ही बन गया था।
क्रमशः
--
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment