मेरे पति मेरे देवता (भाग - 72)

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

मेरे पति मेरे देवता (भाग - 72)

श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं

श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी

प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967)

परिवार के बीच

2-1 बार शास्त्री जी ने रात का खाना वहीं 10 नम्बर में मंगवाया और हमें भी वहीं आकर खाने को कहा। हम ने इस पर आपत्ति की और कहला भेजा कि उन्हें यहीं आकर खाना खाना है। हमने यह जानबूझ कर किया था। 10 नम्बर में खाना भेजने का मतलब था - उन्हें रात में भी सोने से वंचित रखना। वे भोजन के बाद फिर फाइलों में उलझ जाते। हमारी इस कार्यवाही का फल अच्छा हुआ और उन्हें खाना खाने के लिए आना पड़ा।

राष्ट्र के हित में उन की तन्दरुस्ती का बहुत अधिक महत्त्व था न! उसके अतिरिक्त हमने उनके नाश्ते का समय 7 बजे की जगह साढ़े आठ बजे का कराया। जिससे वे बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी थोड़ी देर बैठ कर उन के आनन्द के साथ-साथ स्वयं भी आनन्दित हो सकें। शास्त्री जी का मनोरंजन तो यहीं तक सीमित था। कभी-कभी ऐसा भी करती थी कि जब वे फाइलों के बीच उलझे हुए होते और उठने का नाम न लेते, तो हम बच्चों को धीरे-से उनके कमरे में भेज देती। बच्चों के पहुँचते ही उन का ध्यान बँट जाता और मन भी बदल जाता। तन-मन की थकावट काफ़ूर हो जाती।

क्रमशः

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

भाग्य और कर्म

किस्मत

पारस पत्थर

संकल्प

एक गिलहरी

भगवान पर भरोसा

Y for Yourself

मित्र की परिभाषा

चिंतन

बद्रीनाथ धाम