मेरे पति मेरे देवता (भाग - 73)

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

मेरे पति मेरे देवता (भाग - 73)

श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं

श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी

प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967)

मन की मन में रही

एक दिन की बात है। शास्त्री जी सब के संग बैठे नाश्ता कर रहे थे। हम हंसी में उन्हें सुना कर बोली - ‘प्रभु जी! मन की मन में रही।’ शास्त्री जी ने हमारी ओर देखा, फिर कुसुम से बोले - ‘अपनी अम्मा से पूछो भई कि अब कौन-सी चीज़ बाकी रह गई। उसे भी पूरा कर दो न। मन में क्यों रह जाए, वरना बाद में ज़िदगी भर के लिए कहने को हो जाएगा।’

कुसुम कुछ कहे, उससे पहले ही हम बोल दी - ‘देखते नहीं आप। सब लोग अपनी पत्नियों को लेकर हाट-बाज़ार में जाते हैं। सौदा-सुलुफ करते हैं। आप भी तो कभी हमें लेकर चलिए।’

शास्त्री जी हंस पड़े - ‘प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अगर आपको साथ लेकर साग-सब्ज़ी न ख़रीदवाई, तो सब बेकार है। अच्छी बात है। आप की इच्छा है तो यह भी कर दूँगा।’ सब खिलखिला कर हंसने लगे।

क्रमशः

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

भाग्य और कर्म

किस्मत

पारस पत्थर

संकल्प

एक गिलहरी

भगवान पर भरोसा

Y for Yourself

मित्र की परिभाषा

चिंतन

बद्रीनाथ धाम