मेरे पति मेरे देवता (भाग - 74)

 

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

मेरे पति मेरे देवता (भाग - 74)

श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं

श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी

प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967)

कमरे में झाड़ू लगाई

शास्त्री जी को शुरू से ही सफ़ाई बहुत पसन्द थी। अभाव के दिनों में भी घर को जितना साफ़-सुथरा रखा जा सकता था, वे उसे रखने में स्वयं हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। घर में घुसते ही उनकी एक नज़र हर तरफ़ घूम जाती थी। अगर कोई चीज़ इधर-उधर होती, तो वे हम से या बच्चों से न कह कर ख़ुद ही उठा कर सही स्थान पर रख देते थे।

गांधी जी की भांति मुंह से न कह कर अपने कार्यों के माध्यम से दूसरों को शिक्षा देने अथवा सही रास्ता बताने के पक्षपाती थे और उन का यह आदर्श उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भी ज्यों का त्यों बना रहा। उसमें कोई फ़र्क नहीं आ सका था।

एक दिन की घटना बड़ी रोचक और अनुकरणीय है। शास्त्री जी दोपहर में खाना खाने आए। एक कमरे में बच्चों ने ढेरों कागज़ फाड़ कर फैला रखे थे। उन्होंने देखा। वे खाना खाना तो भूल गए और झाड़ू उठा कर कमरे को साफ़ करने लगे। भली प्रकार कमरा बोहार लेने के बाद कूड़े को उठाया और ले जाकर बाहर फेंका।

घर वाले और बाहर पहरे पर तैनात सिपाही लोग यह दृश्य देखते रहे। हम एक तरफ़ खड़ी मन ही मन अपनी गफलत पर दुःखी होती रही, क्योंकि उस समय हम भी उनके हाथ से झाड़ू लेकर कमरे की सफ़ाई नहीं कर सकती थी। वे उस समय इस तरह का हस्तक्षेप या सहयोग कतई नापसन्द करते थे और साथ ही जब तक उस काम को पूरा न कर लेते, वे रुकते भी नहीं थे।

क्रमशः

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

भाग्य और कर्म

किस्मत

पारस पत्थर

संकल्प

एक गिलहरी

भगवान पर भरोसा

Y for Yourself

मित्र की परिभाषा

चिंतन

बद्रीनाथ धाम