मेरे पति मेरे देवता (भाग - 75)
👼👼💧💧👼💧💧👼👼
मेरे पति मेरे देवता (भाग - 75)
श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं
श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी
प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967)
भूल हो ही जाती है
इसी तरह नौकरों की बड़ी से बड़ी ग़लती पर कभी किसी ने उन्हें डाँटते हुए नहीं सुना था। एक बार तो एक नौकर की थोड़ी-सी असावधानी के कारण उनका हवाई जहाज़ आधा घंटे लेट हो गया। जो बक्सा उनके साथ जाना चाहिए था, उसे न भेज कर उस ने एक दूसरा बक्सा हवाई अड्डे पर भेज दिया। वहाँ मालूम होने पर उस बक्से को हवाई जहाज से उतारा गया और सही वाला बक्सा भेजा गया।
इतना सब हुआ, पर उस नौकर को डाँटना तो दूर शास्त्री जी ने यह भी नहीं पूछा कि उस ने यह असावधानी क्यों बरती?
अधिकतर ऐसा होता था कि शास्त्री जी के खाने-पीने वाले बर्तन, जिन्हें हम बड़ी सफ़ाई से मांज-धो कर अलग रखा करती, नौकर लोगों की ग़लती से या तो बच्चे अपने खाने-पीने में लगा लेते या वे और किसी के भोजन परोसने के उपयोग में आ जाते, जिसके कारण जब शास्त्री जी भोजन के लिए बैठते, तब हम उन बर्तनों को ढूंढने लगती और नौकरों को डाँटने-डपटने लगती। शास्त्री जी फौरन हमें उंगली से इशारा करते हुए चुप हो जाने को कहते। कभी-कभी धीरे से यह भी कह देते - ‘वे लोग जानबूझ कर असावधानी नहीं बरतते हैं। इतने तो काम हैं। भूल हो ही जाती है।’
क्रमशः
--
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment