Anger is a sign of weakness.

 क्रोध कमज़ोरी की निशानी है।
Anger is a sign of weakness. 

कुछ लोग कहते हैं कि गुस्से के बिना काम करवाना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। तुम क्रोध के स्थान पर अपने व्यक्तित्त्व के बल पर भी काम करवा सकते हो। तुम्हारा गम्भीरता से कुछ कहना ही काफी है। तुम्हारा कथन और विचार ही अपने आप में बहुत बड़ी शक्ति है। 

क्रोध कमजोरी की निशानी है - लघुकथा

एक गाँव में सुनील नाम का एक युवक रहता था। सुनील दिल का बुरा नहीं था, लेकिन उसे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था। जब भी कोई बात उसकी मर्जी के खिलाफ होती, वह चिल्लाने लगता और अपशब्द बोल देता। दोस्तों और पड़ोसियों के साथ उसके रिश्ते खराब हो रहे थे।

एक दिन सुनील के पिता ने उसे बुलाकर कीलों से भरा एक थैला और एक हथौड़ा दिया। उन्होंने कहा, “बेटा, जब भी तुम्हें गुस्सा आए, बाड़े की लकड़ी की दीवार पर एक कील ठोक देना।“

पहले दिन सुनील को इतना गुस्सा आया कि उसने दीवार में 37 कीलें ठोक दीं। जैसे-जैसे हफ़्ते बीते, उसे एहसास हुआ कि कीलें ठोकने में मेहनत लगती है। उसने धीरे-धीरे अपने गुस्से को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद, ऐसा दिन भी आया जब उसने पूरे दिन में एक भी कील नहीं ठोकी। सुनील ने अपने पिता को बताया कि अब वह गुस्सा नहीं करता।

पिता ने कहा, “बहुत अच्छा! अब जब तुम गुस्सा न करो, तो एक-एक कील बाहर निकाल देना।“

कुछ हफ़्तों बाद सारी कीलें निकल गईं। सुनील खुश होकर पिता के पास गया। पिता उसे बाड़े के पास ले गए और कहा, “बेटा, तुमने बहुत अच्छा काम किया। लेकिन क्या तुम्हें दीवार पर कीलों के छेद दिख रहे हैं? यह दीवार अब कभी पहले जैसी नहीं हो सकती। जब तुम गुस्से में किसी को भला-बुरा कहते हो, तो वह बोल भी इस कील की तरह सामने वाले के दिल पर घाव छोड़ जाता है।“

सुनील को समझ आ गया कि गुस्सा करना ताकत नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न रख पाना यानी कमजोरी की निशानी है, जो अपने से ही अपनों को दूर कर देता है।

सीखः क्रोध एक क्षणिक कमजोरी है, जो बाद में लंबे समय तक पछतावा और रिश्तों में दरार छोड़ जाती है। शांत दिमाग ही सच्ची शक्ति है।

क्रोध मानसिक नियंत्रण के अभाव का लक्षण है। यदि तुम किसी बात को बिना क्रोध के, दृढ़ता से कहोगे, तो दूसरा व्यक्ति भी तुम्हारी बात को अधिक अच्छी तरह समझेगा।

द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद। 


Comments

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet