एक चोर

एक चोर


 एक सम्मानित स्कूल मास्टर ने अभी-अभी रिटायरमेंट लिया था। 

वे और उनकी पत्नी भोपाल के एक फ्लैट में रहते थे। दशहरा आने पर उन्होंने अपने गृहनगर जाने का निश्चय किया। रवाना होने से पहले मास्टर ने सोचा — “हमारे रहने पर तो कोई डर नहीं, पर अगर हमारी गैरमौजूदगी में कोई चोर घर में घुस गया तो? वह अलमारी तोड़ देगा, सब सामान इधर-उधर फैला देगा, जबकि घर में पैसे वैसे कुछ हैं ही नहीं!” 

तो घर को नुकसान से बचाने के लिए, उन्होंने मेज पर ₹1000 रखे  और साथ में एक पर्ची भी रखी। 

“प्रिय अज्ञात चोर,”

आपको मेरे घर में घुसने के लिए की गई मेहनत पर हार्दिक बधाई! पर दुर्भाग्यवश मैं एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति हूँ, जो केवल अपनी पेंशन पर गुजर-बसर करता है। इसलिए घर में कोई कीमती सामान नहीं है। मुझे अफसोस है कि आपकी मेहनत और कीमती समय व्यर्थ जाएगा। इसलिए आपकी मेहनत के सम्मान में यह ₹1000 स्वीकार करें। 

साथ ही, आपके “पेशे” (चोरी ) में अधिक सफलता पाने के लिए कुछ सुझाव नीचे दिए गए हैं -

मास्टर साहब की “सलाह” इस प्रकार थी: 

8वीं मंज़िल पर – एक भ्रष्ट मंत्री रहता है 

7वीं मंज़िल पर – एक धूर्त प्रॉपर्टी डीलर 

6वीं मंज़िल पर – एक सहकारी बैंक का चेयरमैन 

5वीं मंज़िल पर – एक बड़ा उद्योगपति 

4वीं मंज़िल पर – एक प्रसिद्ध वकील 

3वीं मंज़िल पर – एक भ्रष्ट नेता 

“इन सबके पास सोने और पैसे के ढेर हैं।आपकी ‘व्यावसायिक सफलता’ से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा! क्योंकि ये पुलिस में शिकायत भी नहीं करेंगे!” 

दशहरा खत्म होने के बाद जब मास्टर घर लौटे, तो उन्होंने मेज़ पर एक बड़ा बैग देखा। अंदर ₹10 लाख नकद रखे थे! और साथ में एक पत्र —

“आदरणीय गुरुजी, 

आपके मार्गदर्शन और शिक्षण के लिए हार्दिक धन्यवाद! मैंने आपकी सलाह मानकर काम किया और मिशन सफल हुआ! आभार स्वरूप यह छोटी-सी भेंट स्वीकार करें। आपका आशीर्वाद और ज्ञान आगे भी यूँ ही मिलता रहे...

आपका शिष्य – चोर 

मास्टर ने पत्र पढ़ा और हँसते हुए बोले —

“अय्यो! मैंने सोचा था मैं रिटायर हो गया हूँ, पर लगता है मेरी शिक्षा सेवा अभी भी जारी है!”

चोरों से सावधान! चोर किसी के सगे नहीं होते।

समय पर मास्टर जी से  उचित शिक्षा ग्रहण कर ली होती, तो चोर बनना ही नहीं पड़ता। 

फिर चाहे वह सामान्य चोर हो या टैक्स चोर व्यापारी या भ्रष्ट नेता।

द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

Comments

Popular posts from this blog

ईश्वर की कृपा

माता-पिता

राजा मोरध्वज

Y for Yourself

हमारा सच्चा साथी

सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र

मित्र की परिभाषा

भोगे बिना छुटकारा नहीं

जीवन रथ की डोरी

जीवन का सत्य