विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति है
👼👼👼👼👼👼👼👼👼👼
दुःख को सुख में बदलने की कला
विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति है
Image by Johann Reinbacher from Pixabay
एक किसान खेत में बीज बो रहा था। 4 साल का पोता उसके साथ-साथ चलता हुआ यह सब देख रहा था। उसने कहा - दादा! मिट्टी में बीज फेंक कर क्यों बर्बाद कर रहे हो? दादा ने उत्तर दिया कि मैं बीज बर्बाद नहीं कर रहा। मैं तो मिट्टी में बीज बो रहा हूँ। तुम देखना, थोड़े दिनों में इसमें से अंकुर फूटने लगेंगे और फिर फ़सल लहलहाएगी। उसमें से दोबारा सैंकड़ों बीज उत्पन्न हो जाएंगे।
पोते को विश्वास ही नहीं हो रहा था। उसने कहा - नहीं दादा! आपने तो सारे बीज मिट्टी में मिला दिए। दादा ने उत्तर दिया कि बेटा! मिट-मिट कर ही एक बीज से सैंकड़ों बीज उत्पन्न होते हैं। ये बीज बर्बाद नहीं, पुनः आबाद होने के लिए ही मिट्टी में बो रहा हूँ।
जब दादा ने पूरे विश्वास व भरोसे से यह बात कही तो पोता भी विश्वास से भर उठा कि हाँ दादा! आप ठीक कहते हो। पिछली बार मैंने फ़सल को लहलहाते हुए देखा था।
यह सारा चमत्कार विश्वास का ही है।
Confidence से भरा हुआ व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है। Confidence से ऊर्जा व क्षमता का विकास होता है। विश्वास के साथ जीने वाला व्यक्ति साधन व शक्ति के अभाव में भी सफलता हासिल करता है और Doubt में रहने वाला व्यक्ति साधन-सम्पन्न होकर भी विफल हो जाता है।
Confidence क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों है, इसके न होने के क्या परिणाम हैं और इसे कैसे Improve किया जा सकता है?
यदि हम मन में यह ठान लें कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, मैं यह काम कर सकता हूँ, तो समझो कि यह मैं नहीं, मेरा विश्वास बोल रहा है। हम व्यापार शुरू करते हैं और पहले ही यह सोचने लगें कि पता नहीं, चलेगा भी या नहीं; इसका अर्थ यही है कि हम केवल Doubt में ही नहीं हैं, हमारे भीतर परिश्रम का भी अभाव है। किसी कम्पनी में Interview देने गए तो यह सोच ही हमारे Confidence को Loose कर देगी कि पता नहीं Selection होगा या नहीं। जबकि Interview में सम्बन्धित विषय के ज्ञान के साथ-साथ Confidence का भी Level नापा जाता है।
Confidence तो हो पर Over Confidence भी अच्छा नहीं होता। एक बिस्किट बनाने वाली कम्पनी में Interview हो रहा था। Candidate से पूछा गया कि बिस्किट बेच लोगे? उसने कहा - ‘बिस्किट क्या हम तो कम्पनी बेच देंगे। बिस्किट बेचने में क्या बड़ी बात है?’ अतः अति आत्म-विश्वास भी ठीक नहीं होता।
Confidence क्यों होना चाहिए? तो संत कहते हैं - कार्य की सिद्धि के लिए। दृढ़ निश्चय से ही संकल्प की सिद्धि होती है। साहस से किया गया काम कभी असफल नहीं होता और डरपोक कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। यह Weak Confidence का ही परिणाम है। Competition के Exam में, व्यापार में, नौकरी के Interview में या किसी से बात करने में अर्थात् जीवन के हर क्षेत्र में Confident व्यक्ति की अलग ही छाप पड़ती है। एक Confident व्यक्ति ही अपने भावों को सही रूप में अभिव्यक्त कर सकता है। डर, दुविधा और संशय से विनाश निश्चित है।
यदि Confidence न हो तो व्यक्ति का मनोबल टूट जाता है और असफल होने पर वह Depression में भी जा सकता है। बीमार व्यक्ति की आधी बीमारी तो Confidence से ही ठीक हो जाती है।
Confidence कैसे प्राप्त करें?
1. हर कार्य के प्रति सकारात्मक सोच रखें कि मैं यह काम कर सकता हूँ।
2. किसी सफल व्यक्ति को अपना Role Model बनाएं।
3. ऐसे लोगों की संगति से बचें जो आपका Confidence Loose करते हों और ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको हर काम के लिए Encourage करें।
4. छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। जैसे आप सोचते हैं कि मैं 24 घंटे का उपवास नहीं रख सकता तो पहले 4 घंटे का उपवास लें। फिर अपनी शक्ति के अनुसार इसका समय बढ़ा सकते हैं।
विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति होती है।
--
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
Wonderful very nice
ReplyDeleteबहुत प्रेरणादायक एवं उतसाह वर्धक
ReplyDeleteबिलकुल सही बात है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।✊
ReplyDelete