मकड़ी की कहानी

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

मकड़ी की कहानी

Image by Ralph from Pixabay

शहर के एक बड़े संग्रहालय (म्यूजियम) के बेसमेंट में कई पेंटिंग्स रखी हुई थी। ये वे पेंटिंग्स थी, जिन्हें प्रदर्शनी कक्ष में स्थान नहीं मिला था। लंबे समय से बेसमेंट में पड़ी पेंटिंग्स पर मकड़ियों ने जाला बना रखा था।

बेसमेंट के कोने में पड़ी एक पेंटिंग पर एक मकड़ी ने बहुत मेहनत से बड़ा-सा जाला बुना हुआ था। वह उसका घर था और उसके लिए दुनिया की सबसे प्यारी चीज़ थी। वह उसका विशेष रूप से ख्याल रखा करती थी।

एक दिन संग्रहालय की साफ़-सफाई और रख-रखाव का कार्य प्रारंभ हुआ। इस प्रक्रिया में बेसमेंट में रखी कुछ चुनिंदा पेंटिंग्स को म्यूजियम के प्रदर्शनी कक्ष में रखा जाने लगा। यह देख कर संग्रहालय के बेसमेंट में रहने वाली कई मकड़ियाँ अपना जाला छोड़ अन्यत्र चली गई।

लेकिन कोने की पेंटिंग की मकड़ी ने अपना जाला नहीं छोड़ा। उसने सोचा कि सभी पेंटिंग्स को तो प्रदर्शनी कक्ष में नहीं ले जाया जायेगा। हो सकता है इस पेंटिंग को भी न ले जाया जाये।

कुछ समय बीतने के बाद बेसमेंट से और अधिक पेंटिंग्स उठाई जाने लगी लेकिन तब भी मकड़ी ने सोचा कि ये मेरे रहने की सबसे अच्छी जगह है। इससे बेहतर जगह मुझे कहाँ मिल पाएगी? वह अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं थी, इसलिए उसने अपना जाला नहीं छोड़ा।

एक सुबह संग्रहालय के कर्मचारी उस कोने में रखी पेंटिंग को उठाकर ले जाने लगे। अब मकड़ी के पास अपना जाला छोड़कर जाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं था। जाला न छोड़ने की स्थिति में वह मारी जाती। बुझे मन से उसने इतनी मेहनत से बनाया अपना जाला छोड़ दिया।

संग्रहालय से बाहर निकलने के बाद वह कई दिनों तक इधर-उधर भटकती रही। कई परेशानियों से उसे दो-चार होना पड़ा। वह बहुत दुःखी रहा करती थी कि उसका ख़ूबसूरत घर भगवान ने उससे छीन लिया और उसे इस मुसीबत में ढकेल दिया।

वह संग्रहालय के अपने पुराने घर के बारे में सोचकर और दुःखी हो जाती कि उससे अच्छा स्थान अब उसे कभी हासिल नहीं होगा, लेकिन उसे अपने रहने के लिए स्थान तो खोजना ही था। इसलिए वह लगातार प्रयास करती रही। आखिर में एक दिन वह एक सुंदर बगीचे में पहुंची।

बगीचे में एक शांत कोना था, जो मकड़ी को बहुत पसंद आया। उसने फिर से मेहनत प्रारंभ की और कुछ ही दिनों में पहले से भी सुंदर जाला तैयार कर लिया। यह उसका अब तक का सबसे ख़ूबसूरत घर था। अब वह ख़ुश थी कि जो हुआ, अच्छा ही हुआ। अन्यथा वह इतने सुंदर स्थान पर इतने सुंदर घर में कभी नहीं रह पाती। वह ख़ुशी-ख़ुशी वहाँ रहने लगी। वहाँ उसका घर सुरक्षित था, जिसे कोई भी हटाने के लिए नहीं आने वाला था।

सीख - कभी-कभी जीवन में ऐसा कठिन समय आता है, जब हमारा बना-बनाया सब कुछ बिखर जाता है। ये हमारा व्यवसाय, नौकरी, घर, परिवार या रिश्ता कुछ भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में हम अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं या भगवान से शिकायतें करने लग जाते हैं, लेकिन वास्तव में कठिन परिस्थितियों में ही हमारे हौसले की परीक्षा है। यदि हम अपना हौसला मजबूत रखते हैं और कठिनाइयों से जूझते हुए जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं, तो परिस्थितियाँ बदलने में समय नहीं लगता। यकीन मानिये, हमारा हौसला, हमारा जुझारूपन, हमारी मेहनत हमें बेहतरी की ओर ले जाती है। हौसला है तो बार-बार बिखरने के बाद भी आसमान की बुलंदियों को छुआ जा सकता है।

--

 सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet