ये तेरा यार है और वह मेरा यार है

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

ये तेरा यार है और वह मेरा यार है

Image by Karsten Paulick from Pixabay

कॉलेज में पढ़ने वाला, आजकल के मस्ती के माहौल में चलने वाला एक प्रेमी-प्रेमिका का जवान जोड़ा अपनी बाइक पर बैठ मौज-मस्ती भरे अंदाज़ में जा रहा था। रास्ते में एक पान की दुकान में उन्होंने बाइक रोकी और दोनों सिगरेट लेकर लगे फूंकने।

उस पान की दुकान के बगल में नीचे एक फ़क़ीर अपने में मस्त बैठा था। तभी मस्ती-मस्ती में कॉलेज की युवती ने सिगरेट के धुएँ को उस फ़क़ीर की तरफ फेंकना शुरू किया।

फ़क़ीर युवती की तरफ देखकर हल्के से मुस्कुरा कर अपने में मस्त हो गया।

युवती ने अपने आशिक से कहा कि देखो! ये मुझे देखकर मुस्कुरा रहा था और तुम चुपचाप देख रहे हो।

युवक ने कहा - छोड़ो! फ़क़ीर है। ऐसे ही मुस्कुरा दिया होगा।

सिगरेट खत्म होने के बाद उन दोनों ने पान चबाना शुरू किया और इस बार पान चबाते-चबाते युवती ने पान की पीक को फकीर के सिर पर थूकना शुरू किया।

इस बार भी फ़क़ीर मुस्कुरा कर अपने में मस्त हो गया।

इस युवती से रहा नहीं गया और अपने यार से बोली - तुम कैसे यार हो? ये फ़क़ीर बार-बार अपनी बुरी नज़रों से मुझे देखकर मुस्कुरा रहा है और तुम तमाशा देख रहे हो?

फिर क्या था? युवती का यार जोश में आकर उस फ़क़ीर के पास जाकर उसे गाली देने लगता है, लेकिन फ़क़ीर इस बार भी मुस्कुराता हुआ अपने में मस्त हो जाता है। फ़क़ीर की मुस्कुराहट उस युवती के यार को अपनी बेइज्जती लगती है। अपनी जवानी के जोश में वह फ़क़ीर के गाल पर एक झापड़ जड़ कर उसकी जेब में पड़े 10/- के नोट को हवा में उड़ाते हुए निकल जाता है।

दोनों उसकी खिल्ली उड़ाते हुए अपनी बाइक से रफ़्तार में कुछ दूर ही निकलते हैं कि उनकी बाइक से सड़क पार करता एक छोटा-सा बच्चा टकरा कर घायल हो जाता है और बाइक का संतुलन बिगड़ते ही दोनों सड़क किनारे कीचड़ में गिर जाते हैं। गिरते ही युवती का पूरा मुँह कीचड़ से सन जाता है और कीचड़ में पड़े पत्थर से टकरा कर उसका सिर भी खून से लथपथ हो जाता है।

कुछ देर बाद जब उस घायल बच्चे के परिवार को ये बात पता चलती है तो फिर क्या? पूरा गाँव ही उमड़ पड़ता है सड़क पर और उस युवती के प्रेमी पर शराब और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का इल्जाम लगाते हुए उसे खूब पीटते हैं। कोई गाल पर जड़ रहा था, कोई सिर पर। जिसको जहाँ मिला मारते जाते हैं और वहाँ इकट्ठी कुछ भीड़ हंसते और मजे लेते हुए तमाशा देखती रहती है, तो कोई मोबाइल पर इस नज़़ारे को सब तक पहुँचाने के लिए इन दोनों की तस्वीरें लेने लगते हैं।

इन दोनों को उस घायल बच्चे के इलाज़ के लिए 2 लाख का खर्चा भी करना पड़ता है।

तभी वह फ़क़ीर उनके पास आकर बोला - बेटा! ज्यादा लगी तो नहीं। वे दोनों फ़क़ीर की ओर देखते हैं और तभी फ़क़ीर बोला - तुमने मेरी पहली मुस्कुराहट का मतलब समझा होता तो शायद मैं अपने यार को रोक भी लेता। फिर यह सब नहीं होता। लेकिन इन युवक-युवती को फ़क़ीर की यह बात कुछ समझ में नहीं आयी।

फिर इस फ़क़ीर ने उन्हें पूरा मामला समझाते हुए कहा कि जब तूने मुझ पर सिगरेट का धुआँ उछाला तो मेरे यार को ये बात पसन्द नहीं आयी लेकिन मैं तो मुस्कुराकर बात टालने की सोच रहा था। तूने फिर मेरे सिर पर पान की पीक फेंकी। मेरे यार को और ज्यादा गुस्सा आया। मैंने फिर मुस्कुराकर बात शांत करने की सोची। फिर तेरे यार ने मुझे गाली दी। मैंने तब भी मुस्कुराकर बात वहीं खत्म करनी चाही, लेकिन जब तेरे यार ने मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे यार से सहा नहीं गया। और फिर देख -

मुझ पर धुआँ फेंकने के बदले तेरा मुँह ही कीचड़ से रंग दिया। मुझ पर पान की लाल पीक तूने फेंकी तो मेरे यार ने तेरे सिर को लाल लहू से रंग दिया। तेरे यार ने मुझे गाल पर एक झापड़ मारा, लेकिन तेरे यार पर जो लोगों ने तमाचे जड़े, उनकी तो गिनती ही नहीं और तुम दोनों जाते-जाते मुझ पर खिल्ली उड़ाते गए, लेकिन मेरे यार ने तुझ पर न जाने कितने लोगों से खिल्ली उड़वाई और तेरी इन शक्लों की तस्वीरें ली और तुम्हारा तमाशा बनाया।

और तेरे यार ने मेरी जेब से 10 का नोट निकाल कर हवा में उड़ा दिया लेकिन बदले में उसे अपनी जेब के 2 लाख निकालने पड़े।

क्या करूँ? मेरे यार की यारी ही ऐसी है। मेरी ज़रा भी तकलीफ़ उससे देखी ही नहीं जाती।

सतगुरु हमेशा कहते हैं -

जब कोई साथ न दे तब प्रभु की तरफ देखना। पूरा संसार उनमें नज़र आएगा। जो हर पल यही यकीन दिलाते हैं - “मैं हूँ न।”

दुनिया से बात करने के लिये फोन की जरूरत होती है और प्रभु से बात करने के लिये मौन की जरूरत होती है।

“माया” को चाहने वाला “बिखर” जाता है, भगवान को चाहने वाला “निखर” जाता है।

--

 सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet