मौत का भय

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

मौत का भय

Image by kkw0812 from Pixabay

दो उल्लू एक वृक्ष पर आ कर बैठे थे। एक ने अपने मुंह में सांप को दबोच रखा था। दूसरा उल्लू एक चूहा पकड़ लाया था।

दोनों वृक्ष पर पास-पास बैठे थे। सांप ने चूहे को देखा तो वह यह भूल ही गया कि वह उल्लू के मुंह में है और मौत के करीब है। चूहे को देख कर उसके मुँह में लार बहने लगी।

चूहे ने जैसे ही सांप को देखा तो वह कांपने लगा, जबकि दोनों ही मौत के मुँह में बैठे हैं। दोनों उल्लू बहुत हैरान हुए।

एक उल्लू ने दूसरे उल्लू से पूछा कि भाई! इसका कुछ राज समझे?

दूसरे ने कहा - बिल्कुल समझ में आया। पहली बात तो यह है कि जिह्वा की इच्छा इतनी प्रबल है कि सामने मृत्यु खड़ी हो तो भी दिखाई नहीं पड़ती।

दूसरी बात यह समझ में आयी कि मौत का भय मौत से भी बड़ा है। मौत सामने खड़ी है। उससे यह चूहा भयभीत नहीं है; लेकिन इस भय से भयभीत है कि कहीं सांप हमला न कर दे।

शिक्षा -

हम भी मौत से भयभीत नहीं हैं, जितना उसके भय से भयभीत हैं।

ऐसे ही जिह्वा का स्वाद इतना प्रगाढ़ है कि मौत चौबीस घंटे सामने खड़ी है, फिर भी हमें दिखाई नहीं पड़ती है और हम अंधे होकर कुछ भी डकारते (खाते) रहते हैं।

--

 सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

मां का पत्र बेटी के नाम

Y for Yourself

टाइम बैंक

बेटी

Illusion से बाहर निकलो

Balance बना कर जीओ

Habits व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं

Success किसे कहते हैं? (प्रेरणात्मक लेख)

विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति है

Opportunity को पहचानो (प्रेरणात्मक लेख)