कठिनाईयां

👼👼💧💧👼💧💧👼👼

कठिनाईयां

Image by Petra from Pixabay

एक धनी राजा ने सड़क के बीचों-बीच एक बहुत बड़ा पत्थर रखवा दिया और चुपचाप नज़दीक के एक पेड़ के पीछे जाकर छुप गया।

दरअसल वह देखना चाहता था कि कौन व्यक्ति बीच सड़क पर पड़े उस भारी-भरकम पत्थर को हटाने का प्रयास करता है। कुछ देर इंतजार करने के बाद वहाँ से राजा के दरबारी गुज़रते हैं, लेकिन वे सब उस पत्थर को देखने के बावजूद नजरअंदाज कर देते हैं।

इसके बाद वहाँ से करीब बीस से तीस लोग और गुज़रे लेकिन किसी ने भी पत्थर को सड़क से हटाने का प्रयास नहीं किया।

करीब डेढ़ घंटे बाद वहाँ से एक गरीब किसान गुज़रा। किसान के हाथों में सब्जियां और उसके कई औज़ार थे। किसान रुका और अपने हाथ का सामान नीचे रखकर उसने पत्थर को हटाने के लिए पूरा दम लगाया। आखिर वह सड़क से पत्थर हटाने में सफल हो गया।

पत्थर हटाने के बाद उसकी नज़र उस पत्थर के नीचे पड़े एक थैले पर गई। उसमें कई सोने के सिक्के और जेवरात थे। उस थैले में एक खत भी था, जो राजा ने लिखा था कि यह तुम्हारी ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत और अच्छे स्वभाव का इनाम है।

जीवन में भी इसी तरह की कई रुकावटें आती हैं। उनसे बचने की बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए।

कहानी से शिक्षा - अपने जीवन की राह में आने वाली मुसीबतों से डर कर भागें नहीं, उनका डटकर सामना करें।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏


विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

मुसाफ़िरखाना (शब्दचित्र)

जीवन संगिनी की मधुर स्मृति में स्मरणांजलि

ए खुदा

Y for Yourself

Install good photos and pictures.

Avoid suspicius, doubts; have faith.

Go close to nature whenever you find the opportunity.

Remain above diseases of the body.

त्याग की बात

Regulate your diet