नव वर्ष का स्वागत

नव वर्ष 2026 का स्वागत

जय श्री राम!! भारतमाता की जय!!


हिन्दू पंचांग के अनुसार नववर्ष चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन अर्थात् नववर्ष प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा पर प्रत्येक वर्ष विक्रम संवत के अनुसार ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा’ से आरम्भ होता है। यह ईसवी संवत के नववर्ष का आगमन सनातन नववर्ष का आगमन नहीं है। परन्तु जैसा व्यावहारिक रूप से अधिकतर प्रचलन है, उसका निर्वहन करते हुए हम सभी सन् 2025 को अंतिम भावभीनी विदाई देते हुए वर्ष 2026 का सुस्वागत कर अभिनन्दन, अभिवादन, अभिवन्दन करें। आओ! हम सब वर्तमान के आलोक में अतीत का आत्मावलोकन कर सुंदर, समृद्ध, सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं सुंदर भविष्य की नवीनतम पगडंडियों का सृजन करें और जीवन को सहज व सरल बनाएं। गत वर्ष मेरे द्वारा मन, वचन, कर्म से आप किसी को कोई ठेस पहुंची हो, तो मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूं। आप सब के पावन सहयोग का कोटि-कोटि आभार व धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इन्हीं शुभ-कामनाओं के साथ - वेद गावड़ी


हिसार (हरियाणा) की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती अनिता जैन जी के हृदयस्पर्शी शब्दों में -

गाएं ऐसा तराना नए साल में, 

दर्द भागे पुराना नए साल में।।

दोस्तों के लिए ये दुआ मैं करूँ,

गुज़रे हर पल सुहाना नए साल में।।

छोड़ कर दुश्मनी की ये बातें सभी,

ख़ूब हंसना हंसाना नए साल में।।

आज मौका मिला है गले से लगो,

अब न करना बहाना नए साल में।।

राह रोशन रहे हर किसी की यहाँ,

दीप ऐसे जलाना नए साल में।। 

गाएं ऐसा तराना नए साल में,

दर्द भागे पुराना नए साल में।।


किसी ने ठीक ही लिखा है- 

'प्रिय दिसम्बर तुम जा रहे हो'

जाने से पहले, झोली भरकर, सौगातें देकर जाना 

रोशन हो सबका जीवन, अंधियारे लेकर जाना 

न रहें अश्क आंखों में, चेहरे पे हँसी देकर जाना 

मुरझाए उदास दिलों को, खुशियों से भरकर जाना 

ग़म न रहें जीवन में किसी के, सौभाग्य उपहार में दे जाना 

दुःख की रातें दूर रहें, सुख के दिन बरसा जाना

प्रेम की बगिया महकती रहे, पतझड़ संग लेकर जाना 

हर्ष आनंद भरे हर घर में, सुख समृद्धि देकर जाना 

रिश्तों के मोती बिखरें न, धागा अटूट बांध जाना 

स्वस्थ रहें, सुख चैन रहे, आसीस दुआएं दे जाना।।

हमारी ओर से सन् 2025 को अति उत्तम विदाई एवं आशा से भरी आकांक्षाएं। ईश्वर सब को सुख, शांति और समृद्धि दे। इन्हीं शुभकामनाओं सहित सब का आने वाला साल 2026 भी मंगल हो। धन्यवाद......

प्रेषिका- सरिता जैन 

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

मां का पत्र बेटी के नाम

Y for Yourself

टाइम बैंक

बेटी

Illusion से बाहर निकलो

Balance बना कर जीओ

Habits व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं

Success किसे कहते हैं? (प्रेरणात्मक लेख)

विश्वास में बहुत बड़ी शक्ति है

Opportunity को पहचानो (प्रेरणात्मक लेख)