मेरे पति मेरे देवता (भाग - 77)
👼👼💧💧👼💧💧👼👼 मेरे पति मेरे देवता (भाग - 77 ) श्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं श्रीमती ललिता शास्त्री की ज़ुबानी प्रस्तुतकर्ता - श्री उमाशंकर (जून, 1967 ) समुद्र की तरह गम्भीर जनपथ 10 नम्बर में ही शास्त्री जी अतिथियों का स्वागत-सत्कार करते थे। आवश्यकतानुसार उन्हें जलपान और भोजन भी कराते थे, लेकिन भोजन आदि की व्यवस्था सरकार की तरफ़ से होती थी, जिसके लिए कई रसोइए और कई बेयरे भी थे। घर के लड़के-बच्चे भी जब-तब वहाँ चाय पी लेते थे और खाना भी खा लेते थे। वहाँ का बना हुआ खाना उन लोगों को बड़ा पसन्द था। वे सब उसकी बड़ी तारीफ़ करते थे। वे चाहते थे कि हम भी किसी दिन वहाँ का खाना खाएं, पर हम बराबर उनके कहने को टाल जाती थी। हमारे टालने का कोई विशेष कारण नहीं था, बस थोड़ी हिचक थी तो सफ़ाई और शुद्धता की, जो एक तरह से, सच पूछिए तो, निराधार थी। भला वहाँ सफ़ाई और शुद्धता में क्योंकर कमी हो सकती थी ? भेदभाव कैसा - एक बार शास्त्री जी ने भी इसी तरह की इच्छा व्यक्त की। फिर तो हमारे लिए वहाँ खाना ज़रूरी हो गया। एक दिन हम सब लोगों का वहाँ खाना हुआ। वास्तव में भोजन स्वादिष्ट थ...