Always smile .

 हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कुराहट रखो।
Always keep a smile on your face.

कोशिश करो कि बोलते हुए, बैठे हुए, खड़े हुए और अन्य सभी समयों पर अपने चेहरे पर एक प्राकृतिक मुस्कुराहट रखो। यह सुनिश्चित करेगा कि तुम बिना किसी प्रयास के हर समय प्राकृतिक रूप से सकारात्मक रहोगे। मुस्कुराने से शरीर में ऐसे रसायन बनते हैं जो

तुम्हें तनाव से मुक्त होने में सहायक होते हैं। इस का प्रयास करो और अपने आप महसूस करो। अपनी दिनचर्या में हंसी मज़ाक को अवश्य शामिल करो।

जादुई मुस्कान

राजू शहर की एक बड़ी कंपनी में काम करता था। काम का बोझ और शहर की भागदौड़ के कारण वह हमेशा तनाव में रहता था। उसके चेहरे पर कभी मुस्कुराहट नहीं दिखती थी। एक दिन, भारी बारिश के कारण वह अपने ऑफिस से घर लौटते समय एक छोटी सी चाय की दुकान पर रुका।

वहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मुस्कुराते हुए चाय बना रहे थे। उनके चेहरे पर अनगिनत झुर्रियां थीं, लेकिन मुस्कान ऐसी थी, जो किसी का भी दिन बना दे। राजू ने झुंझलाते हुए कहा, “बाबा, चाय जल्दी दीजिए, मुझे बहुत तनाव हो रहा है।“

बुजुर्ग मुस्कुराए और बोले, “साहब! इस लोहे की मशीन (तनाव) को थोड़ी देर बाहर रखकर चाय पीजिए, चाय में स्वाद ज्यादा आएगा।“

राजू ने चाय ली, पर उसका चेहरा अभी भी उदास था। 

बुजुर्ग ने कहा, “साहब! एक चाय मेरी तरफ से, बस आप मुस्कुरा दीजिए।“

राजू को अजीब लगा, लेकिन उसने बुजुर्ग की मासूमियत देखकर एक हल्की-सी मुस्कान दी। हैरान करने वाली बात यह थी कि उस एक मुस्कान ने सच में उसके तनाव को कम कर दिया। उसने महसूस किया कि उसका दिन कितना थकाऊ था, लेकिन बुजुर्ग की मुस्कान ने उसे एक सकारात्मक ऊर्जा दी।

राजू ने चाय के पैसे दिए और मुस्कुराते हुए घर की ओर चल पड़ा।

सीखः

मुस्कुराहट संक्रामक है; यह केवल आपके चेहरे को ही नहीं, बल्कि आपके आस-पास के माहौल को भी खुशनुमा बना सकती है। यह तनाव कम करने का सबसे मुफ्त और अनमोल उपाय है।

मन की बहुत सी मनोवैज्ञानिक ग्रंथियों को खोलने में हंसी मज़ाक का बहुत बड़ा हाथ है। तुम्हारा मन प्रसन्न और तनावरहित हो जाता है और अपने ही द्वारा बनाय गए उदासी के अंधेरे से रोशनी में आ जाता है। एक अच्छी हंसी दिमाग़ को पूरी तरह विचारों से ख़ाली कर देती है और एक बड़ी मात्रा में खून उन बुरे विचारों से भरे हुए क्षेत्र को पोषण देने के लिए दौड़ पड़ता है। अतः अपनी दैनिक वार्तालाप में कुछ हंसी मज़ाक अवश्य रखो।

द्वारा--सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद। 

Comments

Popular posts from this blog

मित्र की परिभाषा

ज़िन्दगी का अर्थ

मुझे राम दे दो

गीता सार

क्षणिकाएँ

past and future

Y for Yourself

‘ Learn to say ‘No’.

Don't react immediately

Eliminate ego