Maintain good postures.
अच्छा शारीरिक संतुलन बनाओ।Maintain good postures.
खड़े होते हुए, बैठते हुए, लेटते हुए और चलते हुए अपनी शारीरिक स्थिति व हाव भाव ठीक रखो। ये तुम्हारे शरीर और मन को क्रियाशील, सुदृढ़ और विश्वास से परिपूर्ण रखते हैं।
सीधी पीठ, सीधा जीवन
रवि हर समय कंप्यूटर के आगे झुककर बैठा रहता था। कंधे आगे की ओर मुड़े हुए, गर्दन झुकी हुई और पीठ में हमेशा कमान बनी रहती। 25 साल का रवि अभी से 50 साल का महसूस करता था। उसकी कमर में लगातार दर्द रहने लगा था।
उसके ऑफिस में एक वरिष्ठ सहकर्मी, प्रकाश जी थे। वे हमेशा बिल्कुल सीधे बैठकर काम करते थे, चाहे कितनी भी व्यस्तता हो। एक दिन रवि को कराहते हुए देख, प्रकाश जी ने कहा, “रवि, अपनी हड्डियों पर अत्याचार करना बंद करो।“
रवि ने कहा, “यह सिर्फ आदत है, इससे क्या फर्क पड़ता है?“
प्रकाश जी ने रवि को कुर्सी पर सीधा बिठाया और कहा, “तुम्हारी रीढ़ की हड्डी तुम्हारा आधार है। यदि तुम झुककर बैठोगे, तो शरीर की प्राकृतिक मुद्रा (Posture) बिगड़ जाएगी। इससे नसें दबती हैं, पाचन खराब होता है और उम्र से पहले शरीर बूढ़ा हो जाता है। हमेशा याद रखोः कंधे पीछे, सीना सीधा और सिर ऊंचा।“
उन्होंने उसे एक 20-20-20 का नियम बताया - हर 20 मिनट बाद, 20 सेकंड के लिए खड़े हों और 20 फीट दूर देखें।
रवि ने उस दिन से अपने बैठने का तरीका बदल लिया। जब भी वह झुकता, उसे प्रकाश जी की बात याद आती। धीरे-धीरे, पीठ का दर्द दूर हो गया, ऊर्जा बढ़ गई और काम में भी मन लगने लगा।
सीखः अच्छी शारीरिक मुद्रा सिर्फ पर्सनैलिटी नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही शैली है।
पोस्चर ठीक रखने के लिए टिप्सः
दीवार का परीक्षणः दीवार के सहारे सीधे खड़े हों, सिर, कंधे और कूल्हे दीवार को छूने चाहिए।
बैठने का तरीकाः कमर को कुर्सी के सहारे टिकाएं और पैरों को जमीन पर सपाट रखें।
स्क्रीन लेवलः कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन को आंखों के स्तर (Eye Level) पर रखें, ताकि गर्दन न झुकानी पड़े।
मूवमेंटः हर 30-40 मिनट में ब्रेक लें और थोड़ा टहलें।
झुके हुए, ढीले-ढाले और गिरते हुए अंग-विन्यास से रीढ़ की हड्डी में असामान्य झुकाव और वक्रता आ जाती है और शरीर सीमा खड़ा नहीं हो सकता। यह न केवल तुम्हारे शरीर को प्रभावित करता है बल्कि उसे बुद्धिहीन और आलसी बना देता है।
द्वारा--सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
.jpg)
Comments
Post a Comment