Give the world more
जितना तुमने संसार से लिया है, उससे ज़्यादा दो।
Give the world more than what you take from it.
अनमोल विरासत
एक वृद्ध व्यक्ति अपने अंतिम दिनों में एक बगीचा लगा रहा था। पड़ोसी ने पूछा, “बाबा, आपकी उम्र में फल का पेड़ लगाने का क्या फायदा? यह कब बड़ा होगा और कब आप फल खाएंगे?“
वृद्ध ने मुस्कुराकर कहा, “मैंने अपने पूरे जीवन में इस जमीन से फल, फूल और छाया ली है। जितना मैंने इस प्रकृति से लिया, क्या उतना ही वापस देना काफी है? मैं तो यहाँ और अधिक देने की उम्मीद से यह पेड़ लगा रहा हूँ। यह फल मैं नहीं, तो आने वाली पीढ़ी खाएगी।“
वृद्ध की आंखें संतुष्टि से चमक रही थीं। उसने संसार से केवल लिया नहीं, बल्कि लौटते हुए भी उससे अधिक दिया।
सीखः हमें दुनिया को उससे बेहतर जगह बनाना चाहिए, जैसा हमने उसे पाया था।
यदि तुम समाज को उचित लाभ दियेे बिना केवल एक परजीवी की तरह उससे लगातार पोषण पाते हो, तो तुम इस धरती पर केवल बोझ हो। तुम समाज को उसके लाभ के लिए कई प्रकार से अपने ज्ञान व अनुभव को बांट कर, अपने ज्ञान पर आधारित कुछ क्रियात्मक कार्य करके कुछ न कुछ अवश्य दे सकते हो।
द्वारा--सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद।
.jpg)
Comments
Post a Comment